Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

शिवरात्रि पर बारात के बाद रातभर किया गया जलाभिषेक: महावीर स्थान सेवा समिति ने मनाया भव्य उत्सव

आसनसोल । आसनसोल बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास जीटी रोड स्थित महाबीर स्थान मंदिर में आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति के तरफ से शिवरात्रि का उत्सव बड़े घूमधाम से मनाया गया। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार शिवलिंग पर पूजा-अर्चना की गई, जिसमें माता-बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति थी। वहीं शाम 6 बजे से 500 महिला-पुरुषों द्वारा गाजे बजे के साथ बारात निकाली गई, जो महावीर स्थान मंदिर से निकल कर डीआरएम कार्यालय के सामने आरपीएफ मंदिर तक गई। वहां के मंदिर कमेटी की ओर से बारातियों का भव्य रूप दे स्वागत किया गया। वहां से बारात स्टेशन रोड शिव मंदिर पहुंची, जहां बारातियों कड़वाहट एवं जलपान की उत्तम व्यवस्था थी। इसके बाद शिव जी का जयकारा लगाते हुए बारात वापस मंदिर पहुंची। मंदिर में महिलाओं ने पूर्ण रूपेण नियमां अनुसार शास्त्रों के विधि के अनुसार परीक्षावन किया। इसके बाद बरात में जो लोग आए थे, उनके जलपान कराया गया। वही जितने दर्शनार्थी आए उनको भी प्रसाद के रूप में बुनिया की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद शास्त्र विधि से शिव पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। विवाह के उपरांत रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चार प्रहर को लेकर पांच पंडित निरंजन पांडेय, श्याम सुंदर पाठक, अरविंद झा, विवेकानंद पांडेय, सौरव मिश्रा के द्वारा संपूर्ण जिला अभिषेक किया गया। समाज के सभी भक्तों के सहयोग से शिवरात्रि उत्सव संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, महावीर स्थान समिति के सचिव अरुण शर्मा, सियाराम अग्रवाल, सुरेन जालान, दीपक भट्ट, रोहित मखारिया, डॉ संतोष कुमार, मधु झा, महेश शर्मा, शिवप्रसाद बर्मन, सुरेंद्र बरनवाल, मुकेश जायसवाल, प्रेमचंद केसरी, विकास जालान, सुनील जालान, मनोज जालान, प्रेम गुप्ता, संजय जालान, अजय सोनकर, शंभू धीवर, सौरव गाड़िवान, संजय शर्मा, मनीष भगत, अभिषेक बर्मन, राजू शर्मा, रौनक जालान, प्रकाश अग्रवाल सहित सैकड़ो भक्तों ने रात भर जलाभिषेक किया।
महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि का उत्सव भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ मनाया जाता है, जो भक्तों के लिए एक पवित्र और आनंदमय अवसर होता है। इस अवसर पर समिति ने भक्तों के लिए जलपान, ठंडाई और पकवान की उत्म व्यवस्था की गई थी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *