Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कृष्णा प्रसाद का टीएमसी पर हमला: मलय घटक ने किया वोट बैंक की राजनीति, मूलभूत समस्याओं को किया अनदेखा

आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा के कल्याणपुर हाउसिंग इलाके में मंगलवार की सुबह भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने लोगों के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के तहत देश में चौमुखी विकास हो रहा है, लेकिन पश्चिम बंगाल में मूलभूत समस्याएं गंभीर हैं। उन्होंने मलय घटक पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल जो कभी आर्थिक राजधानी था, आज लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गली, नाली, पीने के पानी की समस्या गंभीर है और मलय घटक ने मूलभूत जरूरतों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आने वाले चुनाव में भाजपा को जीताकर डबल इंजन सरकार बनाने का मौका दें।
उस राज्य में चौमुखी विकास हो रहा है। डबल इंजन सरकार के माध्यम से बेरोजगारों के लिए रोजगार सृजित हो रहा है, रास्ता, नाली, सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन हमारा दुर्भाग्य है कि हमारे पश्चिम बंगाल जो की कभी पूरे भारतवर्ष का आर्थिक राजधानी था आज के तारीख में लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है, गली, नाली ,पीने का पानी का समस्या बहुत ही गंभीर है। हमारे आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक व मंत्री मलय घटक महाशय हैं, उन्होंने भी लोगों की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान न देकर हमेशा वोट बैंक की राजनीति किया है। मूलभूत जरूरत को पूरा नहीं किया है। आने वाले 2026 में जो पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव है। उसमें आप जनता जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनेगी और डबल इंजन सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल का चौमुखी विकास होगा और लोगों की मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाकर उनका हक उनको वापस करेंगे, इसके लिए उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान किया एवं लोगों को भाजपा का संकल्प चिट्ठी वितरित किया और अपील किया कि आप लोग आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीताकर इस राज्य में एक बार डबल इंजन सरकार बनाने का मौका अवश्य दें।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *