Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

उपमेयर अभिजीत घटक ने सम्मानित किया युवा शूटर अभिनव साव को: बंगाल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त युवा शूटर अभिनव साव को सम्मानित किया। अभिनव साव ने कजाकिस्तान के शिमकेंट में आयोजित 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल जूनियर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर बंगाल और भारत का नाम रोशन किया है। अपमेयर ने कहा कि सुशासन के माध्यम से बंगाल के लोगों को समृद्ध बनाने की कहानी ही ‘उन्नयन की पांचाली’ है। उन्होंने अभिनव साव को ‘उन्नयन की पांचाली’ पुस्तक, सम्मान स्मारक और उत्तरीय प्रदान कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपमेयर ने राज्य की मुख्यमंत्री का पत्र भी उन्हें सौंपा और इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताया। इस सौजन्य मुलाकात के दौरान राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सरकार की विभिन्न पहलों तथा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की चर्चा की गई। उपमेयर ने कहा कि बंगाल की खेल प्रतिभाओं और युवा समाज के साथ विकास का सेतु मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह की पहल आगे भी जारी रहेगा।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *