रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान का जोर
रानीगंज । रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल 4 के श्रीरामपुर अंचल में रानीगंज विधानसभा पर्यवेक्षक आशा शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के संकल्प पत्र अभियान चलाया गया। मौके पर आशा शर्मा के साथ दिनेश लाल, शिल्पी भट्टाचार्य और प्रियांशु राय ने डोर-टू-डोर अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी।
यह अभियान रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संकल्प पत्र अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना है। इस अभियान के तहत डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से उनके सुझाव और समस्याएं सुनी जा रही हैं।












