भाजपा नेता के घर पर बमबारी का आरोप, चुनाव से पहले दुर्गापुर में सनसनीखेज घटना
Oplus_0
दुर्गापुर । दुर्गापुर के राणा प्रताप रोड इलाके में रहने वाली दुर्गापुर पूर्व एक नंबर मंडल की महासचिव शाश्वती गिरि के घर पर शुक्रवार रात नौ बजे के कुछ समय बाद किसी ने बम फेंक दिया और भाग गया। बम की आवाज से परिवार के लोग दहशत में आ गए।
घटना की खबर मिलते ही दुर्गापुर थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
इस संदर्भ में रीना नंदी ने कहा कि उनकी बेटी भाजपा में सक्रिय है और घर में भाजपा कार्यकर्ताओं का आना-जाना रहता है, लेकिन बम फेंके जाने की वजह और किसने यह किया, यह समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बम की आवाज से सभी दहशत में आ गए थे।












