Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बाराबनी में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान हिंसक झड़प, कई घायल

बाराबनी । बाराबनी इलाके में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हुई, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। यह घटना मैथन से शुरू हुई भाजपा की चार जिलों के दौरे की यात्रा के दौरान हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जैसे ही भाजपा की यात्रा बाराबनी पहुंची, दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव शुरू हो गया। आरोप है कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, जिसमें दोनों दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में ईंट-पत्थर चलने की भी खबरें हैं।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर हालात पर नियंत्रण पाया। इस घटना के बाद, तृणमूल कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिसमें वे एक दूसरे को हमले के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *