Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव: अमरजीत सिंह भरारा ने गुरुचरण सिंह भरारा के आरोपों का दिया जवाब

आसनसोल । आसनसोल में गुरु नानक नगर स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें उन्होंने दो दिन पहले गुरुचरण सिंह भरारा द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। भरारा ने कहा कि गुरुचरण सिंह भरारा के आरोप पूरी तरह निराधार हैं और उनका उद्देश्य अपने ग्रुप को फायदा पहुंचाना है।

भरारा ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची वर्ष 2016 की सूची के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें आवश्यक बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है और जो लोग 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, उनके नाम जोड़े गए हैं।

भरारा ने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में गुरुद्वारे के नए भवन का निर्माण किया गया है, जो आज पूरे बंगाल में एक दर्शनीय स्थल बन गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के मुद्दे पर रेलपार क्षेत्र के लोगों को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में मतदान करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि उनके अलग गुरुद्वारे हैं।

भरारा ने कहा कि यदि किसी पक्ष को मतदाता सूची को लेकर आपत्ति है, तो पहले उसे पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा। इसी वजह से 6 मार्च को होने वाला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मतदाता सूची पूरी तरह सही नहीं हो जाती, तब तक चुनाव नहीं कराया जाएगा।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *