वोटर लिस्ट में 60 लाख नामों का संकट: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का हल्ला बोल
रानीगंज । पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को एसआईआर की प्रक्रिया के तहत फाइनल वोटर लिस्ट जारी किया गया, लेकिन इसमें लगभग 60 लाख लोगों के नाम एडजुडिकेशन सूची में डाल दिए गए हैं। अब इन नामों पर अदालत के जज विचार करके फैसला लेंगे कि कितने नाम आगे आने वाले सप्लीमेंट्री फाइनल लिस्ट में रहेंगे।
इस मुद्दे पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी रानीगंज एरिया कमेटी ने रानीगंज बीडीओ कार्यालय में एक अभियान चलाया और मांग की कि किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं काटा जाए। पार्टी ने आरोप लगाया कि टीएमसी और भाजपा जानबूझकर दलितों, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के नाम मतदाता सूची से काटने का षड्यंत्र रच रहे हैं।
पार्टी ने जॉइंट बीडीओ को ज्ञापन दिया और मांग की कि मतदाता सूची से किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए और प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन से बातचीत और आंदोलन दोनों जारी रखेंगे।












