जामुरिया में भाषाई विवाद पर प्रेमपाल का बयान: “भाषाई राजनीतिक पर लगेगा विराम”
जामुरिया । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। विभिन्न राजनीतिक दल से किसे टिकट मिलेगा। यह अभी किसी पार्टी ने घोषणा नहीं की है। टिकट को लेकर राजनीतिक माहौल में चर्चा का विषय तेज हो गया है। जामुरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरेराम सिंह हैं। इस बार जामुरिया से किसे टिकट मिलेगा, इसकी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है मगर भाषाई राजनीतिक शुरू हो गई है। जामुरिया में भाषाई विवाद को लेकर प्रेमपाल सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाषाई विवाद को फैलाने वालों को जवाब देने का समय आ गया है और जामुरिया की जनता को फिर से हरेराम सिंह की जरूरत है। प्रेमपाल सिंह ने कहा कि भाषाई राजनीतिक पर विराम लगाना होगा और जामुरिया की जनता को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। प्रेमपाल सिंह के इस बयान के बाद जामुरिया में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि प्रेमपाल सिंह का यह बयान जामुरिया की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत कर सकता है। वहीं प्रेमपाल सिंह ने कहा कि बंगाल में उनका दादा और परदादा, उनके पिता कोलियरी में काम करते थे। पिता हारेराम सिंह विधायक है। उन्होंने कहा कि बंगला पक्ष यहां आकर भाषाई राजनीतिक शुरू की है। वह बंगाल की जनता के लिए क्या किया है। जामुरिया की जनता जानती है कि विधायक हरे सिंह कभी भी भाषा को लेकर राजनीतिक नहीं किए है। सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर चले हैं।












