कृष्णा प्रसाद का जनसंपर्क अभियान: बंगाल में बदलाव की जरूरत
सैकड़ों महिलाओं के बीच किया साड़ी वितरण
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 48 के बूथ नंबर 182, मंडल 2 में समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार की सुबह एक भव्य जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। सबसे पहले काली मंदिर में पूजा अर्चना की गई। उसके बाद जनसंपर्क अभियान शुरू की गई। घर घर जाकर लोगों से मुलाकात की गई और उनकी समस्याओं को सुना गया।
इस अवसर पर डीएवी स्कूल के पास महिलाओं के बीच साड़ी वितरित किए गए, जिससे वे बेहद खुश नजर आईं। लोगों ने एकजुट होकर जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया और अपना समर्थन दिया। वहीं घर के पास कचरे के ढेर को देखकर उन्होंने निगम और टीएमसी सरकार पर बरसे। उन्होंने कहा कि इसे इलाके में संक्रामक बीमारियो होगी।
इलाके के लोगों का इसका प्रतिवाद करना होगा। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बंगाल में बदलाव की जरूरत है। बीजेपी की सरकार बनाना होगा। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि टीएमसी के शासनकाल में बीते 15 वर्षों में राज्य में और इस क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैल चुका है।
महिलाएं सुरक्षित नहीं है, रोजगार के अवसर नहीं है। इन सब परिस्थितियों से निपटारा पाना है तो एकमात्र रास्ता भाजपा के नेतृत्व में एक मजबूत और ईमानदार सरकार का गठन करना है। राज्य सहित सभी जगहों पर विकास होगा। लोगों का कहना था कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तैयार हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनका क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।












