शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत को समर्पित कार्यक्रम
आसनसोल । आसनसोल में 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत को समर्पित एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। बैठक में आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़, सिख वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रणजीत सिंह दोल, कैशियर जसपाल सिंह तथा सिख वेलफेयर सोसाइटी आसनसोल के उप-प्रधान दलजीत सिंह पप्पू मुख्य रूप से मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सिख समाज की प्रसिद्ध शख्सियत और “स्टील मैन” के नाम से जाने जाने वाले अमनदीप सिंह अपने बेटे के साथ शामिल होंगे। वे युवाओं को नशामुक्त जीवन जीने और शारीरिक रूप से मजबूत बनने के बारे में प्रेरित करेंगे।
आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह ने सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और सिख संस्थाओं से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि 23 मार्च को आसनसोल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
कार्यक्रम का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक है। सभी लोगों को इस कार्यक्रम में जरूर आना चाहिए और अपने बच्चों को भी साथ लेकर आना चाहिए।













