‘श्रीपुर 11 नंबर वार्ड में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, सरफराज अहमद के नेतृत्व में 25 युवा कांग्रेस में शामिल’
Oplus_0
जामुरिया । श्रीपुर 11 नंबर वार्ड में कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान 25 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
किसके नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम:
पूरे आयोजन की अगुवाई सरफराज अहमद ने की। उन्होंने नए शामिल हुए युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए युवा शक्ति की अहम भूमिका होगी। मौके पर कांग्रेस प्रदेश कमेटी सदस्य प्रसेनजीत पोईटंडी, आसनसोल दक्षिण विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष शाह आलम खान, पार्षद सह आसनसोल उत्तर विधानसभा कमेटी अध्यक्ष एसएम मुस्तफा सहित अन्य नेता और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


शाह आलम ने क्या कहा :
शाह आलम ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में कांग्रेस पार्टी बीजेपी से लड़ रही है। बंगाल में 34 साल सीपीएम और 15 साल टीएमसी से लड़ाई किया है। अब बीजेपी से लड़ाई करना है। पूरे देश में बीजेपी से सिर्फ कांग्रेस ही लड़ाई कर सकती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर उनलोगों को याद करिएगा। वे लोग तुरंत मौके पर पहुंच जाएंगे।














