बर्नपुर में “लियोनेल द लास्ट” का विमोचन: मंत्री अग्निमित्रा पॉल बोलीं- “कमलेंदु मिश्रा का साहित्य और खेल जगत को बड़ा योगदान
बर्नपुर, 31 मई 2026। बर्नपुर क्लब में रविवार को चर्चित लेखक कमलेंदु मिश्रा की नई पुस्तक “लियोनेल द लास्ट” का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और उन्होंने पुस्तक का औपचारिक लोकार्पण किया।
बर्नपुर मेरे सपनों का शहर’ – अग्निमित्रा पॉल
अपने संबोधन में मंत्री अग्निमित्रा पॉल भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “बर्नपुर मेरे सपनों का शहर है। मेरा बचपन यहीं बीता है। इसकी स्वच्छता और गौरव बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यहां के किसी भी कार्यक्रम में आना मेरे लिए गर्व की बात है।”
‘कमलेंदु मिश्रा ने साहित्य-खेल दोनों को समृद्ध किया’
मंत्री ने पुस्तक और लेखक की जमकर तारीफ की। बोलीं, _”महान खिलाड़ी और लेखक कमलेंदु मिश्रा द्वारा लिखित ‘लियोनेल द लास्ट’ का विमोचन करना मेरे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने साहित्य और खेल जगत दोनों में अमूल्य योगदान दिया है।”
शहर की हस्तियां रहीं मौजूद
समारोह में सेल ISP के CEO सुरजित मिश्रा, दीपक रुद्र, डॉ. अशोक राय, पवन गुटगुटिया, नरेश अग्रवाल, अतीन चौधरी, स्वप्न चौधरी, पवन सिंह, निलय गांगुली, प्रबीर धर, धर्मबीर सिंह, प्रदीप कुमार ठाकुर, डॉ. अभय कुमार झा, डॉ. मनीष झा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
अलोका मिश्रा तथा बर्नपुर क्लब के सचिव सुशील सुमन ने कार्यक्रम का संचालन किया।
पुस्तक पर हुई चर्चा
विमोचन के बाद “लियोनेल द लास्ट” पर विस्तृत चर्चा हुई। माना जा रहा है कि यह किताब फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी के करियर के आखिरी दौर पर आधारित है। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान और जलपान के साथ हुआ।















