Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

थाने के बगल में ही कानून की धज्जियां: आसनसोल दक्षिण थाना की पुरानी सड़क बनी अवैध पार्किंग अड्डा’

आसनसोल, 2 जून 2026। जहां कानून की रक्षा होनी चाहिए, वहीं नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। आसनसोल दक्षिण थाना से सटी सड़क सालों से अवैध पार्किंग स्थल में तब्दील हो चुकी है।

‘थाने का गेट बदला, सड़क बनी अवैध पार्किंग’
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले पूर्व दिशा की सड़क से ही थाने का मुख्य प्रवेश द्वार था। बाद में जब जीटी रोड की तरफ से नया गेट बना दिया गया, तो यह सड़क बेसहारा हो गई। धीरे-धीरे यहां बेतरतीब गाड़ियां खड़ी होने लगीं और अब यह पूरी तरह अवैध पार्किंग जोन बन चुकी है।

दुर्भाग्यपूर्ण हालात, पुलिस मौन’
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही रोजाना नियम टूट रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। इस अवैध पार्किंग से आम लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी गाड़ियों को भी दिक्कत हो सकती है।

स्थानीय निवासी सुनील वर्मा कहते हैं, “थाने के बगल में ही अगर अवैध पार्किंग चल रही है तो बाकी शहर का क्या हाल होगा? पुलिस को खुद अपने दरवाजे पर कानून लागू करना चाहिए।”

लोगों ने मांग की है कि DCP ट्रैफिक और नगर निगम मिलकर यहां से अवैध पार्किंग हटाएं और सड़क को खाली कराएं। फिलहाल थाना प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *