आसनसोल में गैस सिलेंडर की किल्लत: ग्राहकों का हंगामा, एजेंसी ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
Oplus_0
आसनसोल । आसनसोल में एचपी गैस एजेंसी के ग्राहकों को लगभग एक महीने से गैस सिलेंडर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों का आरोप है कि उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जबकि उनके मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आ गया है। इस समस्या को लेकर ग्राहकों ने कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और पुलिस की मदद ली।
एजेंसी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अगले 2-4 दिनों में सभी बुकिंग वाले ग्राहकों को सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, ग्राहकों का आरोप है कि एजेंसी द्वारा कालाबाजारी की जा रही है और उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है।
इस बीच, अन्य एजेंसियों द्वारा समय पर गैस की आपूर्ति की जा रही है, जिससे लोगों को संदेह है कि प्रयास गैस एजेंसी द्वारा कालाबाजारी की जा रही है।












