भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच बना सहारा: धनिया बाबा मंदिर के बाहर 2000 लोगों को पिलाया नींबू पानी-जलजीरा
बर्नपुर, 2 जून 2026। “नर सेवा ही नारायण सेवा” के संकल्प के साथ मारवाड़ी युवा मंच, बर्नपुर शाखा ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रकल्प अमृतधारा के तहत बड़ा सेवा कार्य किया। धनिया बाबा मंदिर के बाहर लगे कैंप में करीब 2000 राहगीरों और श्रद्धालुओं को नींबू पानी और जलजीरा पिलाकर गर्मी से राहत दी गई।
मंदिर के बाहर उमड़ी भीड़, बांटी शीतलता
सोमवार सुबह से ही मंदिर के बाहर मंच के सदस्यों ने विशाल पेयजल कैंप लगाया। भीषण गर्मी में भक्तों और राहगीरों ने ठंडा नींबू पानी और जलजीरा पीकर राहत की सांस ली।
पदाधिकारी-सदस्य उतरे सेवा में
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष गोकुल अग्रवाल, महासचिव आकाश अग्रवाल, संयुक्त सचिव कुणाल अग्रवाल समेत कई सदस्य मौजूद रहे। जोन-5 के पूर्व उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, गोविंद अग्रवाल और मनोज पटवारी ने भी सेवा कार्य में हाथ बंटाया।
अध्यक्ष गोकुल अग्रवाल ने कहा, “गर्मी में पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। अमृतधारा प्रकल्प के तहत हम आगे भी ऐसे कैंप लगाते रहेंगे।”
अमृतधारा: मंच का राष्ट्रीय प्रकल्प
मारवाड़ी युवा मंच का अमृतधारा पूरे देश में चलने वाला सेवा प्रकल्प है, जिसके तहत गर्मी में जगह-जगह निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था की जाती है।मौके पर अध्यक्ष गोकुल अग्रवाल,
सचिव आकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोशन अग्रवाल,
अमृतधारा कन्वेनर गोकुल अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच, बर्नपुर शाखा ने सभी सेवादारों और सहयोगियों का आभार जताया।















