Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कोलकाता और अमृतसर के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन

आसनसोल। रेलवे ने आगामी गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए कोलकाता और अमृतसर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल, 2026 से 29 जून, 2026 के बीच प्रत्येक सोमवार को अमृतसर से 20:10 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 15:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वहीं, 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल, 2026 से 2 जुलाई, 2026 के बीच प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह ट्रेन आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

ट्रेन में साधारण दूसरी श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की कोचें होंगी। यात्री अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक करा सकते हैं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed