Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कांग्रेस का जोरदार चुनाव प्रचार: प्रसेनजीत पोइटंडी ने मांगा जनता का समर्थन

आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पोइटंडी ने गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ मरीचकोटा से रघुनाथबाटी, गरुई और सेनरेले वार्ड नंबर 20 तक जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना ।

प्रसेनजीत पोइटंडी ने कहा, “इस क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। वे भ्रष्टाचार और दुर्नीतिग्रस्त सरकार से तंग आ चुके हैं। भाजपा की बंटवारे की राजनीति को यहां की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।”

कांग्रेस इस चुनाव में मजबूत लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है और जनता का समर्थन जुटा रही है। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मतदान 23 अप्रैल 2026 को होगा और मतगणना 4 मई 2026 को होगी ।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed