‘दुर्गापुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेता सुमन सिंह का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश’
दुर्गापुर, 3 जून 2026। स्टील कंज्यूमर काउंसिल, मिनिस्ट्री ऑफ स्टील भारत सरकार के सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुमन सिंह के बुधवार को दुर्गापुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य और आत्मीय स्वागत किया।
‘दोपहर 12 बजे पहुंचे सुमन सिंह, पुष्पगुच्छ से किया अभिनंदन’
निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक एयरपोर्ट पर जुटे। सभी ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
‘ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद’
स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा, बिपलब हाजरा, सुजीत पाण्डेय, विश्वजीत घोष, अनूप सिंह, देवाशीष मोदी, रवि पटेल, संजय त्रिवेदी, बेनुधर करमाकर, कृष्ण यादव और सोमनाथ रुईदास समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
‘सुमन सिंह बोले – संगठन की मजबूती और जनसेवा ही संकल्प’
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुमन सिंह का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा देता है और उनके अनुभव से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां मजबूत होंगी। वहीं सुमन सिंह ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
आशा शर्मा ने बताया कि यह स्वागत समारोह संगठनात्मक एकता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक रहा, जिसने भाजपा की जनसेवा की प्रतिबद्धता को फिर साबित किया।















