धनबाद में गौ तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश: एक टन गाय का चमड़ा बरामद, बंगाल नंबर की ट्रक जब्त, कोलकाता का चालक गिरफ्तार’
धनबाद, 3 जून 2026। धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौ तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। खड़काबाद इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने एक टन गाय का चमड़ा बरामद किया और पश्चिम बंगाल नंबर की ट्रक जब्त की। मौके से कोलकाता निवासी ट्रक चालक महबूब खान को गिरफ्तार किया गया है।
‘बंगाल भेजने की थी तैयारी’
पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक में चमड़ा लोड कर खड़काबाद से पश्चिम बंगाल ले जाने की फिराक में था। शुरुआती जांच में पता चला है कि इलाके के कई गोदामों में चमड़ा जमा किया जाता है और फिर बंगाल के चमड़ा कारोबारियों को सप्लाई किया जाता है।
धनबाद से कोलकाता तक फैला है सिंडिकेट?’
सूत्रों का दावा है कि इस अवैध कारोबार के पीछे संगठित अंतरराज्यीय सिंडिकेट काम कर रहा है। इसके तार धनबाद से आसनसोल होते हुए कोलकाता तक जुड़े होने की आशंका है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि भंडारण और परिवहन में कौन-कौन शामिल है।
‘दस्तावेजों की जांच जारी, और गिरफ्तारियां संभव’
पुलिस बरामद चमड़े की वैधता, स्रोत और परिवहन के कागजात खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि गहन जांच के बाद ही तस्करी और सिंडिकेट की पूरी कुंडली सामने आएगी। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस अंतरराज्यीय नेटवर्क के हर लिंक को जोड़ने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि यह रैकेट कितना बड़ा है।















