‘बर्नपुर में पुलिस का नया अंदाज: चोरी के आरोपियों की रस्सी बांधकर निकाली परेड, भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का दिखा असर’
बर्नपुर, 3 जून 2026। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति अब जमीन पर दिखने लगी है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए बर्नपुर में अनोखी पहल की।
‘चोरी के आरोपियों की सरे बाजार परेड’
बुधवार को हीरापुर थाना पुलिस ने मोबाइल और पैसे की चोरी के आरोप में इस्माइल सोष्टि नगर के स्वयन और मोहम्मद अदन को गिरफ्तार किया। आरोपियों को आसनसोल कोर्ट में पेश करने से पहले हीरापुर थाना से बर्नपुर बस स्टैंड तक कमर में रस्सी बांधकर पैदल परेड कराई गई।
‘पहली बार दिखा पुलिस का सख्त संदेश’
यह पहला मौका है जब पुलिस ने सरे बाजार आरोपियों की परेड निकालकर साफ किया कि अब किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का मकसद है कि अपराध करने से पहले अपराधी अंजाम को याद कर लें।
‘सुशासन का संदेश देने की कवायद’
राज्य सरकार के निर्देश पर सुशासन का संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए पुलिस कई कदम उठा रही है। बर्नपुर की यह कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा है। हीरापुर थाना पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट अब हर अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ सख्ती से निपटेगा।















