Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“पंचपांडव जल प्रकल्प” से पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के हर घर 24 घंटे में दो बार पानी—जितेंद्र तिवारी का वादा

पांडवेश्वर । पांडवेश्वर से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के दौरे में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की सामने आई है। समाधान के तौर पर उन्होंने ‘पंचपांडव जल प्रकल्प’ का ऐलान किया।

*क्या है योजना:*
अभी पानी दामोदर नदी से पीएचई के जरिए आता है, जबकि एक किमी दूर अजय नदी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही अजय नदी किनारे नया पंपिंग स्टेशन और ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। 20 साल की जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखकर डीपीआर तैयार होगी।

*वादे:*
पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के हर घर में अगले 20 साल तक 24 घंटे में दो बार, यानी हर 12 घंटे पर, साफ पेयजल मिलेगा। जहाँ पाइपलाइन नहीं है, वहाँ नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

*दावा:*
“कुल्टी, आसनसोल, रानीगंज, जामुड़िया में जल प्रकल्प कर चुका हूँ—बंगाल में गिने-चुने लोग ही ये काम जानते हैं, मैं उनमें से एक हूँ। भाजपा की सरकार बनते ही 250-400 करोड़ रुपए भी लगें तो भाजपा सरकार देगी।”
उन्होंने कहा कि अन्य प्रत्याशियों में ये क्षमता नहीं, और लोगों से समर्थन माँगते हुए कहा—“ये काम सिर्फ मैं कर सकता हूँ, पांडवेश्वर की जनता के लिए करूँगा।”

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *