आसनसोल-झारखंड मार्ग पर भीषण हादसा: ट्रेलर से टकराया कोयला लदा डंपर, केबिन में फंसकर चालक जिंदा जला’
आसनसोल, 4 जून 2026। आसनसोल से झारखंड जाने वाले मार्ग पर मेलाकोला मोड़ के पास मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कोयला लदे डंपर ने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर में तुरंत आग लग गई और चालक केबिन में ही फंस गया।
केबिन में फंसा चालक, जलकर हुई मौत’
हादसे के बाद डंपर चालक बुरी तरह जल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि दोनों गाड़ियां झारखंड की तरफ जा रही थीं। ट्रेलर में ट्रांसफार्मर लोड था, जबकि डंपर में कोयला भरा था।
‘दमकल ने बुझाई आग, लेकिन नहीं बच सकी जान’
सूचना मिलते ही *पुलिस, दमकल और NHAI की टीम* मौके पर पहुंची। *आसनसोल दमकल विभाग के सब ऑफिसर तप घोष* ने बताया कि *मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू* पा लिया गया, लेकिन तब तक *डंपर चालक की मौत हो चुकी थी*।
अधिकारी के मुताबिक चालक केबिन में ही फंस गया था और बाहर नहीं निकल पाया। आग इतनी तेज थी कि उसे बचाने का मौका नहीं मिला।
हादसे के बाद NH पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने हटवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।















