बाराबनी की धरती पर पहली बार उतरेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, अछड़ा हाई स्कूल मैदान में सभा कल: भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद बोले- कार्यकर्ताओं में जोश चरम पर
बाराबनी । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच बाराबनी की सियासी फिजा गर्म हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पहली बार बाराबनी की पुण्यभूमि पर पहुंचेंगे। अछड़ा हाई स्कूल मैदान में उनकी जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है।
बुधवार को शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद अपनी टीम के साथ अछड़ा हाई स्कूल मैदान पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा, “सबसे बड़ी बात यह है कि बाराबनी की माटी पर पहली बार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पदार्पण कर रहे हैं। इसे लेकर कार्यकर्ता-समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह, उमंग और जोश चरम पर है।”
कृष्णा प्रसाद ने बताया कि सभा से एक दिन पहले ही लोग मैदान में पहुंचने लगे हैं। मैदान में मंच, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
जनता से की अपील- दल-बल के साथ पहुंचें
कृष्णा प्रसाद ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा, “अछड़ा हाई स्कूल मैदान में तैयारियाँ पूरी हो रही हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी आ रहे हैं। आप सब से अनुरोध है कि दल-बल के साथ आएँ और कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाएँ।”
भाजपा सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ की सभा को लेकर पूरे बाराबनी, सालानपुर और आसपास के इलाकों में कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। पार्टी का दावा है कि यह बाराबनी में अब तक की सबसे बड़ी राजनीतिक सभाओं में से एक होगी।












