आसनसोल मंडल से गुजरने वाली 5 बड़ी ट्रेनों के नंबर बदले, सुपरफास्ट से बनीं मेल एक्सप्रेस: 13 अप्रैल से लागू होगा नया सिस्टम
आसनसोल । रेलवे ने बेहतर परिचालन एकरूपता के लिए आसनसोल मंडल से होकर गुजरने वाली 5 महत्वपूर्ण ट्रेनों के नंबरों में संशोधन किया है। अप्रैल 2026 से अलग-अलग तारीखों में यह बदलाव लागू हो जाएगा। रेलवे ने साफ किया है कि ट्रेनों के नाम, मार्ग और समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सिर्फ ट्रेन नंबर बदले गए हैं और इनकी श्रेणी सुपरफास्ट से बदलकर मेल एक्सप्रेस कर दी गई है।
उपासना एक्सप्रेस 12327/12328 13035/13036 14.04.2026 / 15.04.2026 द्वि-साप्ताहिक
कुंभ एक्सप्रेस 12369/12370 13037/13038 13.04.2026 / 14.04.2026 सप्ताह में 5 दिन
हिमगिरि एक्सप्रेस 12331/12332 13041/13042 14.04.2026 / 16.04.2026 त्रि-साप्ताहिक
विभूति एक्सप्रेस 12333/12334 13047/13048 13.04.2026 / 14.04.2026 प्रतिदिन
नेताजी एक्सप्रेस 12311/12312 13051/13052 13.04.2026 / 15.04.2026 प्रतिदिन
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग, पीएनआर स्टेटस और ट्रेन रनिंग स्टेटस चेक करते समय अब संशोधित ट्रेन नंबरों का ही उपयोग करें। पुराने नंबर से सर्च करने पर जानकारी नहीं मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह बदलाव परिचालन को और सुगम बनाने के लिए किया गया है। यात्री किसी भी असुविधा से बचने के लिए 139 पर कॉल या एनटीईएस ऐप पर नया नंबर डालकर जानकारी ले सकते हैं।












