आसनसोल में TMC को झटका: वार्ड 46-47 के 50 युवा कांग्रेस में शामिल, गिरजा मोड़ कार्यालय में हुआ स्वागत
आसनसोल, 8 जून। तृणमूल कांग्रेस को आसनसोल में बड़ा झटका लगा है। वार्ड नंबर 46 और 47 के 50 युवाओं ने आज TMC छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थाम लिया। गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रसेनजीत पोइतुंडी, आसनसोल साउथ विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष शाह आलम और पार्षद एस एम मुस्तफा के साथ सभी ने झंडा थमाकर कांग्रेस में शामिल हुआ।
दानिश इकबाल की अगुवाई में हुआ प्रवेश
इस दल-बदल की अगुवाई कांग्रेस नेता दानिश इकबाल, बिश्वनाथ रॉय, ओमप्रकाश रॉय और मो. सद्दाम ने की। इनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
‘कांग्रेस की विचारधारा पर भरोसा’: नए सदस्य
कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं ने कहा, “हम बेरोजगारी, महंगाई और स्थानीय विकास के मुद्दों पर कांग्रेस की नीति से प्रभावित हैं। TMC में जमीनी कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही थी। कांग्रेस में युवाओं को सम्मान और काम करने का मौका मिलता है।”
‘युवा ऊर्जा से मजबूत होगा संगठन’: प्रसेनजीत पोइतुंडी
प्रसेनजीत पोइतुंडी ने कहा, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं है बाहर निकलने पर जिन पर लोग एंड नहीं बरसा रहे हैं उन्हें कर नहीं कह रहे हैं ऐसे लगभग 50 टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संख्या और बढ़ेगी और धीरे-धीरे पूरे भारत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही भाजपा के खिलाफ सबसे बड़ा चेहरा बनाकर उभराएंगे और आज से इसकी शुरुआत हुई, “TMC की जमीनी विफलता देखकर ये 50 युवा कांग्रेस में आए हैं। हम इनका स्वागत करते हैं। कांग्रेस ही आम आदमी की लड़ाई लड़ती है। इन युवाओं की ऊर्जा से वार्ड 46 और 47 में संगठन और मजबूत होगा।”
शाह आलम ने कहा, “पुराने और नए कार्यकर्ता मिलकर आसनसोल में कांग्रेस को आगे बढ़ाएंगे। सभी को पूरा सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।” उन्होंने कहा कि आज विभिन्न वार्डों से टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि आज कौन कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराया गया, जिस पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं है जिन्हें देखकर जनता चोर चोर नहीं बोलती है। उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने निष्ठा के साथ टीएमसी का काम किया, लेकिन टीएमसी के बड़े नेताओं ने इनका इस्तेमाल किया वह खुद तो भ्रष्टाचार करते रहे लेकिन जनता का कार्य नहीं किया। लेकिन आज जिन टीएमसी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराया है उन्होंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया और उन्होंने हमेशा जनता के हितों के लिए काम किया
बूथ स्तर पर फोकस
पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह कदम आसनसोल में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।
इस घटनाक्रम पर अभी तक TMC के स्थानीय नेतृत्व की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।















