Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रुपनारायणपुर तक गूंजा टीएमसी का नारा: खुली जीप पर निकलीं सांसद शताब्दी रॉय, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत; बोलीं- विधान उपाध्याय को रिकॉर्ड मतों से जिताएं

बाराबनी/रुपनारायणपुर । फिल्म जगत से राजनीति तक अपनी पहचान बना चुकीं तृणमूल कांग्रेस की स्टार सांसद शताब्दी रॉय गुरुवार को बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मैदान में उतरीं। उम्मीदवार विधान उपाध्याय के समर्थन में निकले रोड शो में शताब्दी रॉय खुली जीप पर सवार होकर लोगों के बीच पहुंचीं।
फिल्म और राजनीति दोनों का जाना-माना चेहरा होने के कारण उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूलों और मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

हाथ जोड़कर मांगा समर्थन
रुपनारायणपुर तक निकले इस रोड शो के दौरान शताब्दी रॉय ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा, “ममता बनर्जी के हाथ मजबूत करने हैं। विधान उपाध्याय आपके अपने हैं, हमेशा आपके साथ खड़े रहते हैं। इन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें ताकि बाराबनी का विकास और तेज हो सके।”

स्टार पावर से टीएमसी को बूस्ट
शताब्दी रॉय के रोड शो ने बाराबनी में टीएमसी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। चुनावी जानकारों के मुताबिक, सेलिब्रिटी चेहरे को मैदान में उतारकर पार्टी ने एक साथ भीड़ जुटाने और मीडिया अटेंशन दोनों हासिल कर लिए।

2026 विधानसभा चुनाव से पहले बाराबनी की सड़कों पर दिखा यह जनसैलाब टीएमसी के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed