Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: नाइट रेड में 9 गिरफ्तार, 276 हिरासत में; 6.66 लाख कैश और 157 लीटर अवैध शराब जब्त

आसनसोल । विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार के नेतृत्व में पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में एक साथ ‘नाइट रेड’ अभियान चलाया गया।

रात 10 से 2 बजे तक चला सघन अभियान
वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी निगरानी में रात 10 बजे से 2 बजे तक सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी हुई। अभियान का मकसद असामाजिक तत्वों, फरार अपराधियों और संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर चुनाव से पहले माहौल शांतिपूर्ण बनाना था।

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता
इस सघन कार्रवाई में पुलिस को कई मोर्चों पर कामयाबी मिली:
– 9 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया
– 276 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया
– लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के 46 गैर-जमानती वारंट तामील किए गए

कैश, शराब और जुआ पर कसा शिकंजा
छापेमारी के दौरान अवैध गतिविधियों पर करारा प्रहार हुआ:
– 6.66 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद
– 157 लीटर अवैध शराब जब्त
– जुआ अड्डों से 19,267 रुपये बरामद

30 नाका पॉइंट पर सघन चेकिंग
यातायात और सीमा सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सख्त दिखी। मोटर वाहन अधिनियम के तहत 45 मामलों में कार्रवाई की गई। कमिश्नरेट की सीमाओं और प्रमुख चौराहों पर 30 ‘नाका’ पॉइंट बनाकर हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी ली गई।

पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव तक इस तरह की औचक कार्रवाइयां जारी रहेंगी ताकि निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराया जा सके।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *