Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ADPC में बड़ा फेरबदल: 8 पुलिस अधिकारियों का तबादला, पार्थ सरकार कल्याणेश्वरी IC तो शिउली मंडल बनीं NTS थाने की OC

आसनसोल, 8 जून । पश्चिम बंगाल सरकार के आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (ADPC) में जनहित को ध्यान में रखते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश (CO No. 2157/2026) के तहत कमिश्नरेट के आठ पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को तुरंत नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी:
1. एसआई पार्थ सरकार: OC SOG, DD ADPC से हटाकर कल्याणेश्वरी आईसी (Kalyaneswari IC) का प्रभारी बनाया गया।
2. एलएसआई शिउली मंडल: कल्याणेश्वरी IC की प्रभारी से अब एनटीएस पुलिस स्टेशन (NTS PS) की OC नियुक्त।
3. एसआई अभिजीत सिंघा रॉय: NTS PS के OC से कुल्टी पुलिस स्टेशन (Kulti PS) भेजे गए।
4. एसआई मेघनाद मंडल: कन्यापुर IC के प्रभारी से आसनसोल नॉर्थ पुलिस स्टेशन (Asansol North PS) के OC बने।
5. एसआई सौमेन बंद्योपाध्याय: आसनसोल नॉर्थ PS के OC से हटाकर डीडी, एडीडीपीसी (DD, ADPC)* में तैनात।
6. एसआई अरुणभ भट्टाचार्य: रूपनारायणपुर IC के प्रभारी से डीडी, एडीडीपीसी (DD, ADPC) में भेजे गए।
7. एसआई सुमंगल सरकार: आसनसोल नॉर्थ PS से हटाकर रूपनारायणपुर आईसी (Rupnarayanpur I/C) का प्रभारी बनाया गया।
8. एसआई सुनील कुमार सिंह: जमुरिया PS से आसनसोल नॉर्थ पुलिस स्टेशन में नई तैनाती।

तत्काल जॉइनिंग के आदेश
कमिश्नर ऑफ पुलिस द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत अपने नए कार्यभार को संभालने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रति भी भेज दी गई है।

जनहित में उठाया गया कदम
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने और जनहित को ध्यान में रखकर किया गया है। खासकर आसनसोल नॉर्थ, कल्याणेश्वरी और रूपनारायणपुर जैसे संवेदनशील थानों में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *