Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में ममता बनर्जी का मेगा रोड शो: स्टील मार्केट से भिरंगी स्कूल तक उमड़ा जनसैलाब

दुर्गापुर । विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दुर्गापुर में शक्ति प्रदर्शन किया। स्टील मार्केट पांच माथा मोड़ से भिरंगी टी.एन. स्कूल तक निकली विशाल पदयात्रा में हजारों समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।

बेनाचिती बाजार बना ‘मां-माटी-मानुष’ मय
मुख्यमंत्री की पदयात्रा नाचन रोड होते हुए पूरे बेनाचिती बाजार क्षेत्र से गुजरी। सड़क के दोनों ओर घंटों से इंतजार कर रही भीड़ ने फूल बरसाकर और जोरदार नारों से दीदी का स्वागत किया। पूरा इलाका तृणमूल के हरे-सफेद झंडों से पट गया।

दो सीटों पर फोकस, सीधी अपील
इस पदयात्रा का मकसद *दुर्गापुर पश्चिम* से प्रत्याशी कवि दत्त और दुर्गापुर पूर्व से प्रत्याशी प्रदीप मजूमदार के लिए चुनावी माहौल बनाना था। हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते हुए ममता बनर्जी ने दोनों प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की।

संगठन की ताकत का प्रदर्शन
पदयात्रा में टीएमसी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती समेत कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। औद्योगिक शहर दुर्गापुर में हुई इस पदयात्रा से टीएमसी ने कैडर में जोश भरने के साथ-साथ विरोधियों को अपनी जमीनी पकड़ का एहसास भी करा दिया।
2026 से पहले दुर्गापुर की सड़कों पर उतरा यह जनसैलाब बता रहा है कि बंगाल में चुनावी जंग अब अपने चरम पर पहुंच रही है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *