सिंघानिया भवन में उमड़ा मारवाड़ी समाज: मलय घटक बोले- ‘आसनसोल का व्यापार और भाईचारा दोनों बचाना है’
आसनसोल । विधानसभा चुनाव 2026 से पहले आसनसोल उत्तर सीट पर समाजों का समर्थन जुटाने की होड़ तेज हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एनएस रोड स्थित सिंघानिया भवन के सभागार में मारवाड़ी समाज ने टीएमसी प्रत्याशी मलय घटक के समर्थन में सभा का आयोजन किया। सभा को संबंधित करते हुए मलय घटक ने कहा कि बीजेपी के उम्मीदवार जहां जा रहा है वहां राम का फोटो दिखा कर वोट मांग रहा है। उन्होंने कहा कि वोट में राम नहीं रावण खड़ा है। आगामी 23 तारीख को अपना वोट सोच समझकर ममता बनर्जी की मां माटी मानुष की सरकार को जोड़ा फूल में डाल कर चौथी बार दीदी को मुख्यमंत्री बनाए।
‘व्यापारियों का दर्द समझता हूं’
सभा को संबोधित करते हुए मलय घटक ने कहा, “आसनसोल का मारवाड़ी समाज इस शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। जीटी रोड से हट्टन रोड तक, आपकी दुकानें, आपके कारखाने हजारों परिवारों का पेट भरते हैं। नोटबंदी से जीएसटी तक, व्यापारियों ने जो दर्द झेला है, उसे मैं समझता हूं।”

सुरक्षा और सम्मान का वादा
मलय घटक ने मारवाड़ी समाज को भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “व्यापार तभी बढ़ेगा जब व्यापारी सुरक्षित महसूस करेगा। आपकी बेटी रात 10 बजे दुकान बंद कर घर जाए, यह जिम्मेदारी मेरी है।”

‘भूमिपुत्र’ पर दिया जोर
अपने संबोधन में मलय घटक ने खुद को ‘आसनसोल का भूमिपुत्र’ बताया। उन्होंने कहा, “चुनाव के वक्त बहुत लोग आएंगे, बड़े-बड़े वादे करेंगे। लेकिन सुख-दुख में कौन खड़ा रहा? आपका यह भाई वर्षों से यहीं है और आगे भी यहीं रहेगा। यह लड़ाई आसनसोल को बचाने की है।”
समाज ने दिया समर्थन
सभा में मौजूद मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं ने मलय घटक को समर्थन का भरोसा दिया। वक्ताओं ने कहा कि मलय घटक हमेशा समाज के कार्यक्रमों में शामिल रहे हैं और उनकी पहुंच सीधी है।
एनएस रोड के इस सभागार में हुई बैठक से टीएमसी ने कारोबारी वर्ग को साधने की कोशिश की है। इस मौके पर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, मारवाड़ी समाज से नथमल शर्मा, सीताराम बागरिया, अरुण शर्मा, दीपक तोडी, नरेश अग्रवाल, गोविंद शर्मा, सियाराम अग्रवाल, विजय शर्मा, महेश शर्मा, शंकर शर्मा, बिमल मिहारिया, अनिल जालान, राकेश केडिया, मुकेश शर्मा, विमल जालान, मुकेश पहचान, मेघा अग्रवाल जालान, आनंद पारीख, अभिषेक केडिया, सुदीप अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, रौनक जालान, राजीव शर्मा, सहित मारवाड़ी समाज के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।












