Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

निर्दलीय उम्मीदवार सुनील ठाकुर का डोर-टू-डोर धमाका’: आसनसोल उत्तर में 6 मोहल्लों में किया जनसंपर्क, टीम संग घर-घर पहुंचे

आसनसोल ।  आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार सुनील ठाकुर ने शनिवार को चुनाव प्रचार तेज कर दिया। अपनी पूरी टीम के साथ उन्होंने दिलदार नगर, भांगा पाचील, रंगनिया पारा, अंबेडकर रोड, भागर और मैदाकल मोर इलाके में जोरदार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।

घर-घर पहुंचे, मांगा समर्थन
सुनील ठाकुर ने गलियों-मोहल्लों में घूमकर लोगों से सीधा संवाद किया। बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया, युवाओं से बदलाव की बात की और महिलाओं से इलाके की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि _”पार्टी नहीं, जनता का सेवक बनकर काम करूंगा।”_

पूरी टीम रही मौजूद
इस दौरान उनके साथ इलेक्शन एजेंट *देबाशीष दत्ता*, एडिशनल एक्सपेंडिचर एजेंट *बिवाश कुमार पाठक*, अंकित कुमार, बिक्रम कुमार रजक, अर्जुन राउत, सोनू हेला, अभिनव मिश्रा, सूरज शॉ, दिव्यांशु राम, क्रियांश चौबे, अमरजीत पोद्दार, कृष्णा यादव, हर्ष शॉ, सूरज ठाकुर, किशन ठाकुर, अभिषेक ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनता से सीधा जुड़ाव’
बड़े दलों के रोड शो और रैलियों के बीच सुनील ठाकुर की यह ‘डोर-टू-डोर’ रणनीति आसनसोल उत्तर में चर्चा का विषय बन गई है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उनका फोकस हर वोटर तक व्यक्तिगत पहुंच बनाने पर है।

23 अप्रैल को मतदान से पहले सुनील ठाकुर लगातार फील्ड में उतरकर अपना जनाधार मजबूत करने में जुटे हैं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *