Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

15 तारीख को चलेगा बुलडोजर? हटन रोड से स्माइल मोड़ तक अवैध कब्जे हटाने की तैयारी, आसनसोल में चर्चाओं का बाजार गर्म

आसनसोल, 14 जून 2026। हटन रोड से स्माइल मोड़ तक सड़क किनारे बने अस्थायी दुकानों और अवैध कब्जों को लेकर आसनसोल में फिर हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से सड़क पर कब्जे की वजह से ट्रैफिक और आम लोगों की आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है। नगर निगम की उच्छेद अभियान की नई घोषणा के बाद इलाके में चर्चा शुरू हो गई है।

पहले भी टल चुकी है कार्रवाई
आसनसोल नगर निगम की ओर से पहले भी कई बार माइकिंग कर अवैध कब्जा हटाने की घोषणा की गई थी। लेकिन अलग-अलग कारणों से वह मुहिम आखिर तक अमल में नहीं लाई जा सकी।

राजनीतिक बदलाव के बाद मिला था 15 दिन का समय
राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद पिछले महीने 16 तारीख को उच्छेद अभियान चलाने की बात कही गई थी। लेकिन दुकानदारों के अनुरोध पर नगर निगम ने 15 दिन के लिए अभियान स्थगित कर दिया था।

समयसीमा खत्म, कब्जा बरकरार
समयसीमा खत्म होने के बाद भी इलाके में ज्यादातर दुकानें और कब्जे पहले की तरह बने हुए हैं। इससे स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहा है कि बार-बार घोषणा के बाद भी अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया। वही शुरू से आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने निगम में लगातार पत्र लिख कर हटन रोड से स्माइल मोड़ तक सड़क किनारे बने अस्थायी दुकानों और अवैध कब्जों को हटाने की आवाज उठायी। बीते 11 जून को भी निगम के मेयर को करे शब्द में पत्र लिखा था।

फिर माइकिंग, 15 तारीख को अभियान का ऐलान
इसी बीच 13 जून से फिर माइकिंग कर नगर निगम ने बताया है कि आगामी 15 तारीख को उच्छेद अभियान चलाया जाएगा। इस घोषणा के बाद से ही पूरे इलाके में तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं। एक धड़े का मानना है कि इस बार सच में बुलडोजर चलेगा, जबकि कुछ लोग इसे फिर टलने वाली कार्रवाई मान रहे हैं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *