Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ECL की जमीन पर बसे लोगों को मिलेगा फ्लैट और 15 लाख तक मुआवजा, भीम आर्मी के आंदोलन के बाद CMD ने मानी मांग

आसनसोल / रानीगंज (कोयलांचल)। कोयलांचल वासियों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई है। ECL की जमीन पर घर बनाकर रह रहे गैर-ECL (Non-ECL) लोगों को अगर ECL हटाती है या भू-धंसान / दुर्घटना होती है तो उन्हें अंडाल एयरपोर्ट के पास रानीगंज मास्टर प्लान के तहत बने फ्लैट में शिफ्ट किया जाएगा और 10 लाख से 15 लाख रुपये तक का मुआवजा भी दिया जाएगा। उक्त बात की जानकारी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया राम ने दी है।

उन्होंने बताया कि यह सफलता 25 अगस्त को ECL मुख्यालय (क्वार्टर) घेराव आंदोलन के बाद मिली है। 25 अगस्त को बड़ी संख्या में महिलाओं ने भीम आर्मी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस घेराव में हिस्सा लिया था।

कन्हैया राम ने कहा कि उन्होंने ECL CMD साहब को 25 अगस्त से 10 सितंबर तक 15 दिन का समय दिया था, लेकिन CMD ने 11 दिन के अंदर ही उनकी सभी मांगों को मान लिया है।

भीम आर्मी पश्चिम बर्दवान कोर कमेटी के साथियों ने कहा, “यह जीत सिर्फ भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की नहीं, बल्कि गोड्डा से लेकर लालमाटिया, चितरा तक पूरे कोयलांचल वासियों की जीत है। यह नियम अब लागू हो गया है और आने वाले समय तक लागू रहेगा।”
उन्होंने उन अफवाहों का भी खंडन किया कि यह फैसला किसी और के प्रयास से हुआ है। उन्होंने कहा कि ECL मुख्यालय घेराव और यह लड़ाई केवल भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी द्वारा लड़ी गई है, इसका पेपर और मीडिया में प्रमाण भी मौजूद है। जो लोग इसका श्रेय ले रहे हैं, वे अपना प्रमाण दिखाएं।
अंत में संगठन ने 25 अगस्त के आंदोलन में शामिल सभी महिलाओं और कोर कमेटी के सभी साथियों को तहे दिल से धन्यवाद दिया है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *