Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अंडाल में खौफनाक वारदात! घर में गला कटा मिला 44 वर्षीय महिला का शव, दूसरा पति गिरफ्तार, पारिवारिक कलह बनी वजह?

अंडाल।  अंडाल थाना क्षेत्र के खांदरा पंचायत के मोयरा डिपो पाड़ा इलाके में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली हत्या से सनसनी फैल गई। बंद घर के अंदर 44 वर्षीय महिला तारा देवी भुइयां का खून से लथपथ गला कटा शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

सुबह जब पड़ोसियों को घर से कोई हलचल नहीं मिली और दरवाजा अंदर से बंद था, तो शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। अंडाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गई। महिला जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी, उसके गले पर धारदार हथियार से गहरे वार के निशान थे।

घटना की सूचना मिलते ही अंडाल के एसीपी दीपकुमार दास भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फॉरेंसिक टीम ने घर से सबूत जुटाए।

कौन थी तारा देवी? पति पर शक की सुई

मृतका के बारे में बताया जा रहा है कि तारा देवी ने अपने पहले पति से अलग होने के बाद स्थानीय खदान में काम करने वाले तपन डोम से दूसरी शादी की थी। पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं।

पड़ोसियों का कहना है कि तारा और तपन के बीच अक्सर झगड़ा होता था। हत्या के बाद से तपन डोम फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस क्या बोली?

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है, लेकिन हत्या के पीछे की असली वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस प्रेम संबंध और अन्य सभी एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed