Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कल से बजेगा चुनावी बिगुल: बंगाल विधानसभा के पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान, शिल्पांचल की 9 सीटों पर सबकी नजर’

Oplus_0

आसनसोल । इंतजार खत्म हुआ। 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल सुबह यानी गुरुवार, 23 अप्रैल से शुरू हो रहा है। पहले चरण में 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें पश्चिम बर्दवान की 9 अहम सीटें भी शामिल हैं।

बुधवार सुबह से तैयारियां तेज
आसनसोल और दुर्गापुर में बुधवार सुबह से ही तैयारियां जोरों पर हैं। जिले में कुल 4 DCRC यानी डिस्ट्रीब्यूशन कम रिसीविंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 2 आसनसोल, 1 दुर्गापुर और 1 रानीगंज में स्थित है।

EVM लेकर बूथों की ओर रवाना हुए कर्मी
धादका पॉलिटेक्निक कॉलेज और आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में मतदान कर्मियों की भारी भीड़ देखी गई। यहां कड़ी निगरानी में EVM समेत सभी चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। जरूरी सामान लेने के बाद पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा के बीच अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो गईं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सभी DCRC पर पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। मतदान कर्मियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए सैकड़ों बसों और गाड़ियों का इंतजाम किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार शाम तक सभी कर्मियों को अपने बूथ पर पहुंचना अनिवार्य है।

DEO ने लिया जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी एस. पोन्नाबलम ने दुर्गापुर DCRC का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

चुनाव आयोग ने कहा है कि सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं ताकि मतदाता शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर सकें। पश्चिम बर्दवान की पांडवेश्वर, दुर्गापुर पूर्व, दुर्गापुर पश्चिम, रानीगंज, जामुड़िया, आसनसोल दक्षिण, आसनसोल उत्तर, कुल्टी और बाराबनी सीटों पर कल वोट पड़ेंगे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *