‘दो दिन में लिस्ट दें, हम टॉयलेट बनवा देंगे’: आसनसोल दक्षिण में मंत्री अग्निमित्रा पाल का ऐलान, 4 कैटेगरी में मांगी जानकारी
आसनसोल, 15 जून 2026। आसनसोल दक्षिण में सार्वजनिक शौचालय और व्यक्तिगत टॉयलेट निर्माण को लेकर बड़ी पहल शुरू हुई है। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने मंडल अध्यक्षों के जरिए दो दिन में 4 तरह की लिस्ट मांगी है। उन्होंने कहा, “हम टॉयलेट बनवा देंगे, आप बस लिस्ट भेजें।”
1. व्यक्तिगत घरों में टॉयलेट
मंत्री ने कहा, “जिनके घर में जमीन है और वे टॉयलेट बनवाना चाहते हैं, उनकी लिस्ट मंडल प्रेसिडेंट को दें। हम घर में बाथरूम बनवा देंगे।” लिस्ट में नाम और फोन नंबर देना होगा।
2. शहरी बस्तियों में कम्युनिटी टॉयलेट
“शहरी इलाके में जहां-जहां बस्ती है और टॉयलेट नहीं है, वहां हम कम्युनिटी टॉयलेट बनवाएंगे। जमीन चाहे अपनी हो, PWD, ECL या इस्को की हो, परमिशन दिलवानी होगी। टॉयलेट हम बनवा देंगे।”
3. बाजार, बस स्टैंड, हाट में पब्लिक टॉयलेट
“बाजार, बस स्टैंड, हाट जहां प्रचुर लोग आते हैं लेकिन टॉयलेट नहीं है, वहां लड़के-लड़कियों के लिए अलग पब्लिक टॉयलेट बनवाएंगे। ऐसी जगहों की लिस्ट दो दिन में दें।”
4. टूरिस्ट स्पॉट पर स्टेट-ऑफ-द-आर्ट टॉयलेट
“टूरिस्ट एरिया जहां टॉयलेट नहीं है, वहां स्टेट-ऑफ-द-आर्ट, शानदार टॉयलेट बनवाएंगे। आसनसोल दक्षिण में जहां आपको लगता है टूरिस्ट ज्यादा आएंगे, वो जगह बताएं।”
अभी पर्चा नहीं, सिर्फ लिस्ट दें
मंत्री ने साफ किया कि “अभी जमीन का पर्चा भेजने की जरूरत नहीं है। सेकंड स्टेप में जमीन की डिटेल्स लगेगी, वो रेडी रखें। फिलहाल सिर्फ जगह की लिस्ट, नाम, फोन नंबर मंडल प्रेसिडेंट को भेज दें।”














–
