Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल के निकुंज कुमार माखारिया ने CA फाइनल Group II किया क्लियर, पिता मनोज माखारिया का बढ़ाया मान

आसनसोल, 18 जून 2026। The Institute of Chartered Accountants of India द्वारा जारी CA Final May 2026 के नतीजों में आसनसोल के निकुंज कुमार माखारिया ने Group II की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है। मनोज माखारिया के पुत्र निकुंज ने अपनी मेहनत से परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।

162 अंकों के साथ पास
निकुंज ने Direct Tax Laws & International Taxation में 66, Indirect Tax Laws में 52 और Integrated Business Solutions में 44 अंक हासिल किए। कुल 162/300 अंकों के साथ उनका रिजल्ट ‘SUCCESSFUL’ रहा।

परिवार में खुशी का माहौल
निकुंज की इस उपलब्धि पर पिता मनोज माखारिया समेत परिजनों और मित्रों में खुशी की लहर है। शहर के युवाओं के लिए निकुंज एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं। CA जैसी कठिन परीक्षा पास कर उन्होंने साबित कर दिया कि लगन और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *