Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अमित शाह और पीएम मोदी से आसनसोल के व्यवसायी सुरेन जालान की अपील: “50 साल भुगत चुके बंगाल का पूर्ण निर्माण हो, 2-4 बड़े उद्योग प्रत्येक जिला में और पर्यटन बढ़े तो शांति-उत्थान का माहौल बनेगा”‘

आसनसोल । आसनसोल के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेन जालान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम बंगाल के विकास के लिए खुली अपील की है। उन्होंने कहा कि बंगाल 50 साल का दर्द भुगत चुका है, अब उसका पूर्ण निर्माण होना चाहिए।

गृहमंत्री अमित शाह से क्या कहा?
सुरेन जालान ने कहा, “माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी से अनुरोध है कि अतिशयोक्ति न करते हुए कहूंगा, बंगाल 50 वर्षों से जो भुगत चुका है, उसका पूर्ण निर्माण होना चाहिए।

“2-4 बड़े उद्योग से बदलेगा बंगाल”
जालान ने दावा किया, “जैसे एक अच्छे परिवार के प्रवासी होने पर पूरा जिला विकास की राह पर चल पड़ता है, वैसे ही बंगाल में दो-चार बड़े उद्योग लगने से पूरे राज्य में शांति और उत्थान का माहौल बन जाएगा”।

“ट्रेनों में आने वाले ज्यादा, जाने वाले कम होंगे”
उन्होंने कहा, “अब आने वाली ट्रेनों में आने वाले लोग ज्यादा होंगे और यहाँ से जाने वाले कम होंगे। बड़े उद्योग आएंगे तो पलायन रुकेगा, रोजगार बढ़ेगा। 34 साल और 15 साल के शासन में बंगाल का विकास नहीं हुआ। इस देश का हर युवा दूसरे राज्य में न जाए। बंगाल शिक्षा और स्वास्थ्य में कहीं कम नहीं है। छोटी-छोटी इंडस्ट्री और ट्रांसपोर्ट पर फोकस करना होगा।”

“पर्यटन को बढ़ावा दे केंद्र सरकार”
सुरेन जालान ने गृहमंत्री और पीएम मोदी से बंगाल में पर्यटन बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “बंगाल में शांतिनिकेतन, दार्जिलिंग, सुंदरवन, दीघा और बिष्णुपुर, पुरुलिया के अयोध्या पहाड़, पूर्व बर्दवान के राजा बाड़ी जैसा टूरिज्म पोटेंशियल है। केंद्र अगर पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दे तो लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य की इकोनॉमी को नई रफ्तार मिलेगी।”

“मुफ्त रेवड़ी बंद हो”
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों पर निशाना साधा, “मुफ्त का आश्वासन देना सभी दलों को बंद करना चाहिए। ये सिर्फ राजनीतिक हथकंडा है।”

पीएम मोदी से गुहार: “व्यापारी कर रहे इंतजार”
सुरेन जालान ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री से भी अनुरोध है। पूरे भारतवर्ष के व्यापारी पश्चिम बंगाल में इंतजार कर रहे हैं। कभी तो सुबह होगी। हमें विश्वास है कि मजबूत सरकार और मजबूत संगठन मिलकर ये काम करेगा।”

उद्योग और पर्यटन से कानून-व्यवस्था में भी सुधार का दावा
सुरेन जालान का मानना है कि राज्य में औद्योगिक निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने से न सिर्फ अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि कानून-व्यवस्था में भी सुधार आएगा। युवाओं को स्थानीय स्तर पर काम मिलेगा तो बाहरी राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

“4 मई के बाद बंगाल को न भूलें”
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “ऐसा न हो कि चुनाव के बाद, 4 मई के बाद आप बंगाल को भूल जाएं। जनता आपको साथ दे रही है। उम्मीद है कि आप अपने आश्वासन पर खरे उतरेंगे।”

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed