Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मन की बात से मिली प्रेरणा: समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद बोले “पीएम मोदी के विचारों से बढ़ेगा आत्मनिर्भर भारत”‘

आसनसोल । समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने रविवार आज मन की बात’ कार्यक्रम अपने आवास पर सुनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

कृष्णा प्रसाद ने कहा, “आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशवासियों से जुड़कर प्रेरणादायक विचार साझा किए। मोदी जी के विचार हमेशा हमें सकारात्मक सोच, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”

“युवाओं में भरा नया जोश”
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के संबोधन से करोड़ों युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। “प्रधानमंत्री जी ने बताया कि कैसे हर नागरिक का छोटा प्रयास भी देश को आगे ले जाने में बड़ी भूमिका निभाता है। यही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत है।”

“बंगाल के विकास में भी मददगार”
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि पीएम के सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता के संदेश से पश्चिम बंगाल के युवाओं को भी दिशा मिलेगी। “बंगाल में उद्योग, पर्यटन और रोजगार बढ़ाने के लिए हमें इसी सोच के साथ काम करना होगा।”

भाजपा युवा नेता ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से ‘मन की बात’ को नियमित सुनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed