Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ECL की जमीन पर ‘भू-माफिया’ का कब्जा: सालबन गांव में अवैध निर्माण पर एक्शन, टीएमसी नेता गणेश मंडल को नोटिस

आसनसोल, 20 जून 2026। कोयलांचल में अवैध कब्जे के खिलाफ ECL ने सख्त रुख अपनाया है। आसनसोल नगर निगम के वार्ड 87 में न्यू घुषिक से डामरा मार्ग पर सालबन गांव में इंदिरा गांधी स्टैचू के पास ECL की कीमती जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माण का मामला सामने आया है।
काली पहाड़ी ग्रुप ऑफ माइंस के मैनेजर ने टीएमसी नेता गणेश मंडल नामक व्यक्ति के खिलाफ आसनसोल दक्षिण थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए नोटिस जारी किया है। शिकायत में आरोप है कि गणेश मंडल ने सात ग्राम श्रीपुर क्षेत्र के अंतर्गत मुसिला कोलियरी की जमीन पर न सिर्फ अवैध कब्जा किया है, बल्कि वहां अवैध निर्माण भी खड़ा कर दिया है।
ECL प्रबंधन ने पुलिस से तत्काल जमीन खाली कराने की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि कोलियरी क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतें लगातार मिल रही थी। इस कार्रवाई को उसी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *