Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ग्राम-वासियों संग विधायक मुखर्जी व पं.आर्यगिरि ने किया योगाभ्यास

शरीर और समाज को स्वच्छ-स्वस्थ रखना ही ‘विश्व योग दिवस’ की सफलता है!– विधायक विजन मुखर्जी.

प्रभु व प्रभु के संतानों से सदा सप्रेम जुड़े रहना ही योग है!– पं.आर्य गिरि.

जामुड़िया/ निंगा/ आसनसोल। बारहवें “विश्व-योग-दिवस” के शुभावसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित तथा योगर्षि रामदेव चालीसा के लेखक व निंगेश्वर मंदिर के पुजारी पं.आर्य प्रहलाद गिरि ने इस बार श्रीपुर, रुईदास पाड़ा के मंदिर प्रांगण में जामुड़िया के लोकप्रिय विधायक डाक्टर बिजन मुखर्जी के संग सैकड़ों योगाभ्यासियों के बीच योग-प्राणायाम करवाये।
विधानसभा के शपथ-पत्र को संस्कृत में पढ़ने से काफी प्रशंसित हुए विधायक डाक्टर विजन मुखर्जी की महती उपस्थिति में इस योग-महोत्सव का शुभारंभ योग शिक्षक पं.आर्यगिरि ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से किया, और आयुष मंत्रालय से मिले विश्व योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार ही सभी यौगिक क्रियाओं के नियम और लाभों को समझाते हुए कराया।
इस अवसर पर बने योग-मंच का फीता काट कर शुभारंभ करते हुए विधायक महोदय ने ‘विश्व योग दिवस’ को भारत का देन बताते हुए कहा कि शरीर और समाज को हमेशा स्वच्छ-स्वस्थ और उन्नत शील बनाये रखना ही योग की सफलता है।”
“करें योग, रहें निरोग!” का नारा लगाते हुए पंडित आर्य गिरि ने हास्यासन में ठहाकों के गूंज से आज के इस योगोत्सव का विराम दिया। इसके बाद सभी को पौष्टिक गुड़ चने एवं मधुर पेय दिये गये।
इस कार्यक्रम के संचालक मनोज बाउरी ने आलोक रुईदास, चिंकू रुईदास, चिंतामणि रुईदास, शर्मणी रुईदास, झरना बाउरी, शांति रुईदास, ज्योत्स्ना बाउरी आदि सभी सहयोगी भाई बहनों का हार्दिक आभार जताया।
इस अवसर पर डा. पी.पाठक, अशोक हिंदू, राजू कुमार, जयपाल हरिजन, प्रदीप सिंह, जीतेंद्र बर्मन, हरे राम नोनिया, अनुष्का कुमारी, राम सरेख महतो, मृत्युंजय मंडल, आशा बहिन आदि योग-प्रेमी लोग भी विशेष रूप से उपस्थित थे!

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *