Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मतदान से 48 घंटे पहले पूर्व बर्दवान में बवाल: समुद्रगढ़ में बीजेपी की रैली पर पथराव, टीएमसी बीजेपी में खूनी झड़प, इलाका छावनी में तब्दील

बर्दवान । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले पूर्व बर्दवान का समुद्रगढ़ इलाका राजनीतिक हिंसा से दहल उठा। सोमवार को नशरतपुर में भाजपा की ‘महामिचिल’ के दौरान टीएमसी पार्टी कार्यालय के पास दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए।

रणक्षेत्र बना नशरतपुर
बात कहासुनी से शुरू हुई और देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को कालना अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस-केंद्रीय बल मौके पर, भारी फोर्स तैनात
स्थिति बिगड़ती देख नादनघाट थाना पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बल तुरंत मौके पर पहुंचे। लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। फिलहाल पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

बीजेपी और टीएमसी : आरोप-प्रत्यारोप
भाजपा का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण रैली पर जानबूझकर पथराव किया।
वहीं तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी समर्थकों ने उनके पार्टी कार्यालय पर हमला किया और उकसाने की कोशिश की।

29 अप्रैल को मतदान, आयोग अलर्ट
बुधवार, 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान है। मतदान से 48 घंटे पहले हुई इस हिंसा से इलाके में दहशत और तनाव है। चुनाव आयोग ने समुद्रगढ़ को ‘अति संवेदनशील’ घोषित कर अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती के आदेश दिए हैं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *