‘1245 दिन से धरने पर आसनसोल के रेलपार व्यापारी: पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर ‘गण अवस्थान मंच”
Oplus_0
आसनसोल । आसनसोल के रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन का आंदोलन आज 1245वें दिन में प्रवेश कर गया। पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग को लेकर व्यापारी ‘गण अवस्थान मंच’ लगाकर लगातार धरना दे रहे हैं।
क्या है मांग?
रेलवे के विकास कार्यों/उच्छेद के कारण रेलपार के सैकड़ों दुकानदारों को हटाने का निर्देश दिया गया है। व्यापारियों का आरोप है कि 4 साल बीत जाने के बाद भी न तो पुनर्वास दिया गया और न ही वादे के मुताबिक मुआवजा मिला। इससे उनका रोजगार पूरी तरह ठप हो गया है।
“1245 दिन से सड़क पर, सुनवाई नहीं”
एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि पिछले 3 साल 5 महीने से वे शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हैं। कई बार रेलवे और प्रशासन को ज्ञापन दिया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
चुनाव से पहले बढ़ा दबाव
मतदान से पहले व्यापारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। उनकी मांग है कि तुरंत पुनर्वास पैकेज घोषित हो और बकाया मुआवजा दिया जाए।












