“शादी से पहले सतर्क रहें लड़के”: आसनसोल के व्यवसायी सुरेन जालान ने प्री-वेडिंग शूट और एकांत जगह जाने पर जताई चिंता
आसनसोल। शादी से पहले रिश्तों में सतर्कता बरतने की जरूरत पर आसनसोल के जाने-माने व्यवसायी सुरेन जालान ने सोशल अवेयरनेस संदेश जारी किया है। उन्होंने लड़कों और उनके परिजनों से अपील की है कि शादी की रस्में पूरी होने से पहले लड़कियों पर आंख बंद कर भरोसा न करें।
सुरेन जालान का संदेश:
सुरेन जालान के अनुसार, “लड़कियों पर शादी से पहले पूरा विश्वास न करें। न प्री वेडिंग शूट में जाएं और न किसी भी एकांत स्थान पर। क्या पता कब कोई अनहोनी हो जाए।”
संदेश का मकसद:
उनका कहना है कि देशभर में हाल के समय में शादी से पहले और बाद में सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को देखते हुए यह जागरूकता जरूरी हो गई है। खासकर प्री-वेडिंग फोटोशूट या सुनसान जगहों पर जाने से बचने की सलाह उन्होंने दी है।
जरूरी सलाह:
सुरेन जालान ने कहा कि शादी एक पवित्र बंधन है, लेकिन रिश्ते को समझने के लिए समय देना जरूरी है। लड़कों और लड़कियों को हमेशा सार्वजनिक जगहों पर मिलना चाहिए और परिवार-दोस्तों को अपनी लोकेशन की जानकारी देनी चाहिए।
“सावधानी ही सुरक्षा है। जरा सी सतर्कता बड़ी मुसीबत टाल सकती है” – सुरेन जालान














