आसनसोल में जमीन पर कब्जे की कोशिश: ताला तोड़ कर अतिक्रमण और चोरी, थाने में की शिकायत
आसनसोल, 1 जुलाई 2026। मास्टरपाड़ा इलाके में एक भूखंड पर ताला-गेट तोड़कर अतिक्रमण और चोरी की घटना सामने आई है। इस मामले में खोज खबर के संपादक कुमारजीत साहा ने आसनसोल साउथ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला:
शिकायत के अनुसार आज सुबह कुमारजीत साहा को सूचना मिली कि मास्टरपाड़ा स्थित ओल्ड शिवानी नर्सिंग होम के पास उनकी जमीन पर लगे ताले तोड़ दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार तीन लोगों के नाम का पता चला है
1. बलराम बाउरी, पिता दिलीप बाउरी
2. बुद्ध रुईदास, पिता बोरो भग्ना
3. नबरुण गोराई, पिता बिस्वजीत गोराई
तीनों हटन रोड, मास्टरपाड़ा के निवासी हैं और साउथ थाने के अंतर्गत आते हैं।
गेट-खिड़की भी गायब:
पत्रकार ने शिकायत में आगे बताया कि उनकी जमीन से 2 लोहे के गेट और 1 खिड़की भी गायब हैं। इस संबंध में उन्होंने अपने रजिस्टर्ड ईमेल khojkhabar2011@gmail.com से मेल भी भेजा था। आईसी आसनसोल साउथ पीएस से टेलीफोन पर बातचीत के बाद निर्देश मिलने पर उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
कुमारजीत साहा ने आईसी से अनुरोध किया है कि मामले को डायरी में दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।














