“पाण्डेश्वर विधायक जितेंद्र तिवारी ने लिया रामकृष्ण मिशन के स्वामी सोमान्तानंद जी महाराज का आशीर्वाद, मानवसेवा को बताया जीवन का मूल मंत्र”
आसनसोल। पाण्डेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने आज आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचकर आश्रम के संपादक पूजनीय स्वामी सोमान्तानंद जी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वामीजी का सान्निध्य प्राप्त कर आशीर्वाद लिया।
स्वामीजी से भेंट के बाद विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि स्वामीजी का स्नेह, आशीर्वाद और अमूल्य उपदेश उनके आने वाले दिनों की राह को आसान बनाएंगे। उन्होंने स्वामीजी के विचारों को जनसेवा के लिए प्रेरणा बताया।
“मानवसेवा ही सच्ची पूजा है”
विधायक ने रामकृष्ण मिशन के आदर्शों की सराहना करते हुए कहा कि मानवसेवा, आत्मनियोग और मूल्यबोध के जो आदर्श स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने दिए, उसी को युगों से मिशन आगे बढ़ा रहा है। यही आदर्श आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं।
उन्होंने मिशन द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की और कहा कि ऐसे संस्थानों का मार्गदर्शन राजनीति और जनसेवा दोनों के लिए जरूरी है।
आश्रम में स्वामी सोमान्तानंद जी महाराज से हुई इस भेंट को विधायक ने अपने लिए सौभाग्य की बात बताया।















