Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“BJP सरकार का बड़ा फैसला: ‘युवा शक्ति भरोसा कार्ड’ से बेरोजगारों को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये”

बंग्लार युवा साथी’ योजना बंद, अब सीधे बैंक खाते में आएगी आर्थिक मदद

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल में सरकार बदलते ही BJP ने चुनाव के दौरान किए गए बड़े वादों पर अमल शुरू कर दिया है। राज्य के लाखों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को राहत देने के लिए नई सरकार ने पुरानी ‘बंग्लार युवा साथी योजना’ को बंद कर उसकी जगह ‘युवा शक्ति भरोसा कार्ड योजना’ लागू कर दी है।

3000 रुपये सीधे खाते में
नई सरकार के इस फैसले के तहत अब राज्य के पात्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये राशि किसी बिचौलिए के बिना सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।

सरकार का मकसद बेरोजगारी के दौर में युवाओं को आर्थिक संबल देना और उन्हें स्वरोजगार या नौकरी की तैयारी के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराना है।

चुनावी वादे की पूर्ति की ओर कदम
BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार और आर्थिक मदद का वादा किया था। सत्ता में आते ही ‘युवा शक्ति भरोसा कार्ड’ को मंजूरी देकर सरकार ने अपने उस वादे को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार, योजना के लिए पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी। इसके लिए युवाओं को ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी सरकारी केंद्रों पर पंजीकरण कराना होगा।

नई योजना से राज्य के बेरोजगार युवाओं को बड़ी उम्मीद जगी है। उनका कहना है कि हर महीने मिलने वाली ये राशि उनके लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *