shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में गिरफ्तार नक्सली संगठन से जुड़ा एक शख्स

1 min read

दुर्गापुर । दुर्गापुर थाना क्षेत्र के महिष्कापुर एवेन्यू से छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले की पुलिस और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक शख्स को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजू खान है। दुर्गापुर स्टील फैक्ट्री के इस कर्मचारी ने वर्ष 2016 में त्यागपत्र दिया था। छत्तीसगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार सुबह उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह व्यक्ति एक नक्सली संगठन से जुड़ा था। उसके खाते में अलग-अलग समय पर नक्सली संगठनों के इस्तेमाल के लिए पैसा आता था और पैसा नक्सली गतिविधियों के लिए अलग-अलग जगहों पर पंहुच जाता था। बंगलौर के एक दंपति को वर्ष 2013 में एक नक्सली संगठन से

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जेल में कैद उस दंपति से पुछताठ के बाद छत्तीसगढ़ राज्य की पुलिस दुर्गापुर निवासी राजू खान नाम के शख्स की तलाश कर रही थी। सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद उसे सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। वर्ष 2013 में गिरफ्तार दंपती के खाते से राजू खान के खाते में पैसे आते थे जो कि दूसरी जगह भेज दिए जाते थे। छत्तीसगढ़ में पुलिस एक अन्य व्यक्ति की भी तलाश कर रही है जिसके खाते में पैसे आते थे। दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय के न्यायाधीश ने आरोपी को 3 दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *