आज का पंचांग, 19 अप्रैल 2022: विकट संकष्टी चतुर्थी पर करें गणपति की पूजा, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल
1 min read
दिल्ली । आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी है, इस दिन को विकट संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गणेश जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन उनकी आराधना करने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य, बुद्धि, धन आदि में प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि गणपति सभी देवी-देवताओँ में प्रथम पूज्यनीय हैं, उनके आशीर्वाद के बिना कोई कार्य सफल नहीं होता है।कहते हैं कि उनके आशीर्वाद से भक्तों के बिगड़े काम भी बन जाते हैं और सभी संकट दूर हो जाते हैं. साथ ही कार्यों में आने वाले विघ्न भी दूर हो जाते हैं। आज मंगलवार भी है। ये दिन बजरंगवली को समर्पित होता है। मंगलवार का व्रत रखने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। आज के दिन राम भक्त हनुमान को चोला, बूंदी का प्रसाद व फूल आदि चढ़ाए जाते हैं। हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है। वह अपने भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल………
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:16:00
सूर्यास्त – 07:01:00
चन्द्रोदय – 20:41:00
चन्द्रास्त – 06:50:59
चन्द्र राशि– वृष्चिक
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944
शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 12:55:11
मास अमांत – चैत्र
मास पूर्णिमांत – वैशाख
शुभ समय – 11:54:57 से 12:46:38 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:46:38 से 13:38:19 तक, 15:21:40 से 16:13:21 तक
कुलिक– 15:21:40 से 16:13:21 तक
कंटक– 08:28:14 से 09:19:55 तक
राहु काल– 07:52 से 09:28
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:11:35 से 11:03:16 तक
यमघण्ट– 11:54:57 से 12:46:38 तक
यमगण्ड– 10:43:54 से 12:20:48 तक
गुलिक काल– 14:14 से 15:50